नियम व शर्तें
अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
1. सेवा
BhuRekha सरकारी भू-नक्शे को सैटेलाइट पर दिखाने और GPS से अनुमानित नाप लेने का उपकरण है। यह कोई सरकारी सेवा नहीं है और किसी सरकारी विभाग से संबद्ध नहीं है।
2. नाप की सीमा
GPS और नक्शे की सटीकता सीमित होती है। BhuRekha की नाप केवल जानकारी/अनुमान के लिए है। कानूनी सीमांकन, विवाद या रजिस्ट्री के लिए राजस्व विभाग की आधिकारिक पैमाइश ही मान्य होगी। नाप पर आधारित किसी निर्णय से हुए नुकसान के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं हैं।
3. प्लान और भुगतान
- प्लान एक बार के भुगतान पर तय दिनों के लिए चलते हैं; ऑटो-रिन्यू नहीं होते।
- भुगतान के 48 घंटे के अंदर तकनीकी कारण से सेवा न चलने पर पूरा पैसा वापस।
- दाम में GST शामिल है जहाँ लागू हो।
4. उचित उपयोग
ऐप का उपयोग सरकारी पोर्टल पर अत्यधिक अनुरोध भेजने, डेटा की थोक नकल या किसी गैर-कानूनी काम के लिए नहीं किया जा सकता।
5. संपर्क
support@bhurekha.com