प्राइवेसी नीति
अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
BhuRekha (“हम”) आपकी निजता का सम्मान करता है। यह नीति बताती है कि ऐप और वेबसाइट bhurekha.com कौन-सी जानकारी लेते हैं और क्यों।
1. लोकेशन (GPS)
खेत नापने के लिए ऐप आपकी सटीक लोकेशन लेता है — केवल तब जब आप नाप शुरू करते हैं या “मेरी लोकेशन” दबाते हैं। Android ऐप में नाप चालू रहने पर स्क्रीन बंद होने पर भी लोकेशन ली जाती है ताकि चलकर नाप अधूरी न रहे; इस दौरान एक सूचना (notification) दिखती रहती है। नाप बंद करते ही लोकेशन लेना बंद हो जाता है। लोकेशन हमारे सर्वर पर नहीं भेजी जाती, सिवाय खसरा खोजने के लिए नक्शे पर छुए गए बिंदु के।
2. आपकी माप
माप, नाम और टिप्पणियाँ केवल आपके फ़ोन/ब्राउज़र में सेव रहती हैं; ये हमारे सर्वर पर नहीं भेजी जातीं। प्लान कोड और भुगतान रिकॉर्ड Supabase (मुंबई क्षेत्र) पर सुरक्षित रहती है।
3. प्लान और भुगतान
BhuRekha में कोई खाता या लॉगिन नहीं है। प्लान खरीदने पर एक प्लान कोड बनता है, जिसके साथ केवल प्लान का प्रकार, समय-सीमा और भुगतान रिकॉर्ड सेव होता है। भुगतान Razorpay द्वारा होता है; हम आपके कार्ड/UPI की जानकारी नहीं देखते या सेव करते।
4. भू-नक्शा डेटा
गाँव के नक्शे और खसरा नंबर राज्य सरकारों के सार्वजनिक भू-नक्शा पोर्टल से लिए जाते हैं। हम भूमि मालिकों के नाम या अन्य निजी विवरण न पढ़ते, न सेव करते, न दिखाते हैं।
5. हम क्या नहीं करते
- आपकी जानकारी बेचते नहीं।
- विज्ञापन ट्रैकिंग नहीं करते।
- संपर्क सूची, फ़ोटो, कॉल जैसी अनुमतियाँ नहीं लेते।
6. डेटा हटाना
ऐप में माप हटाने का विकल्प है। प्लान कोड से जुड़ा रिकॉर्ड हटाने के लिए support@bhurekha.com पर लिखें — 7 दिन में हटा दिया जाएगा।
7. संपर्क
support@bhurekha.com